He is not someone who is very fond of milk, unlike his twin sister. So, every morning is a tough morning for me, trying to make him gulp down that extra dose of calcium. But the lactophobic that he is, Adit will come up with one new excuse everyday.
As always, we are after him with that one glass of milk. Adit will start with his readymade excuses, which don't work anymore. "Only Mamma will hold the glass", "Too sweet", "Too hot", "Too cold", "Too much cream over it", "I can see a fly in my milk"... He has tried it all, albeit unsuccessfully.
So, today he holds the glass politely, completely surprising us. He takes one sip, and the other. Voila! We have won, after all. Just when I am getting completely euphoric over this new development, Adit looks angry and suddenly starts hitting his tummy.
"What Adit? What is it?" My husband looks worried.
"It's my tummy Papa."
"Hurting? You alright?"
"Tummy is acting rather funny you see. I want it to drink all the milk and it wants to throw up. Not me Papa, it's my tummy. So I am punishing him you see."
Adit, and his excuses.
बुधवार, 20 अक्टूबर 2010
मंगलवार, 19 अक्टूबर 2010
Dreams Sweet Dreams
I am trying to put the twins to sleep. And I am trying really hard. But nothing works. No lullabies, no stories, not even counting till 100. They just wouldn't sleep.
So we decide to play a game. "We close our eyes. All three of us. Nobody cheats. Now we have to think of the most wonderful things we want to dream about. So, who begins now?"
"Mamma. Mamma begins."
"Sure kids. So, Mamma's eyes are shut and she is dreaming of blue sky and blue waters, mountains and valleys. She is dreaming of a valley full of flowers. Adya next."
"Adya's eyes are closed. I am dreaming of moon and stars and the fairy who comes from the stars. I am dreaming of wonderful gifts fairy has got for me."
"Great. Adit's turn now."
"Adit's eyes are shut too. I am thinking of Santa Claus. And cars. Red cars, white cars, black cars, small cars, big cars. And motorcycles. And tractors and trucks. I am also dreaming of helicopters. And that big white plane."
Dreams sweet dreams I say.

लेबल:
English,
Motherhood
Family matters
Adya pretends to be deep in her thoughts. "What is a family," she asks.
"Mmmmm.... A family... Let me think. A family is a unit, a set of people who love you dearly", I try to be as simple as possible.
"So Adya, do you know now what a family is?"
"Yes Mamma. Family is you, Papa, Adit, Adya, Dadi Maa, Baba, Nani Maa, Nanaji, Bhaiya Mamu, Chota Mamu, Ruchi Mausi, Bua, Phuphaji, Sharad Bhaiya, Riti Mami, Saumya Mami, Lakhi Bhaiya, Gauri Didi, Anand Bhaiya, Hari Bhaiya, Balram, Amresh Mamu, Priyanka Mami, Ravi Mamu, Manisha Mami, Om, Sushant Mamu, Guddu mamu, Choti mausi, Sabah-Hafsa Mausi, Buia Mausi, Vivaan, Abhishek Mamu, Pratik Mamu. Family is Purnea, Ranchi, Siwan, Calcutta. Family is..."
"Hold on Adya. Mamma is getting breathless now." I literally have to shut her up!
And that's the joint family Adya comes from. वसुधैव कुटुम्बकम। The entire world is a family, you see.

रविवार, 17 अक्टूबर 2010
दुर्गा पूजा की यादें, बच्चों की ख़ातिर
आद्या और आदित,
आज विजयदशमी है। मम्मा आप लोगों के लिए अपने बचपन की कुछ यादें सहेजकर लिख ले रही है ताकि आप दोनों जब बड़े हो जाएं और मेरी भी यादें धुंधली पड़ने लगे तो मैं आपको फिर भी अपने बचपन के बारे में कुछ बता सकूं।
छुट्टी तो हमारी भी लंबी ही होती थी दुर्गा पूजा के लिए, लेकिन हम छुट्टियों का नहीं, पूजा के आने का इंतज़ार करते थे। क्या कहूं कि पूरा शहर कैसे अचानक एक नया रंग ले लेता था। मौसम बदलने लगता था, सुबह-शाम की हवा अच्छी लगती थी और हम भी समझ जाते थे कि मां दुर्गा ने अपने आने की आहट दे दी है। हमारे रांची वाले घर की गली तो देखी है ना आप दोनों ने? गली में घुसते ही बाईं तरफ जो बड़ी चहारदीवारी दिखती है ना, वहां दरअसल एक बड़ा-सा खाली मैदान था। पूरे साल हम उसी मैदान में धमाचौकड़ी करते, खो-खो, कबड्डी, पिट्ठू, क्रिकेट, गुल्ली डंडा खेलते। शाम तो हमारी वहीं निकला करती थी, उसी मैदान में। वहीं हमने साइकिल चलाना सीखा, वहीं भैया मामू से खूब उलझी भी, वहीं दोस्त बनाए और कुछ दुश्मन भी। पांच-छह कट्ठे का रहा होगा वो मैदान, लेकिन तब लगता था जैसे पूरी दुनिया उसी परिधि में सिमटती हो।
तो उसी मैदान में बारिश के बाद लंबी-लंबी घास निकल आया करती थी जिसपर पूरा-पूरा दिन हेलीकॉप्टर-सी तितलियां मंडरातीं और पूरा-पूरा दिन हम उन तितलियों के पीछे भागते। मैदान के किनारे-किनारे कास के फूल निकल आते थे। उजले, रूई से हल्के फूल। छुओ तो हाथ से फिसल जाएं। वो घास जब कपड़ों में चिपकती तो आपकी नानी मां हमपर गुस्सा करतीं। धोने में कितनी परेशानी होती होगी उनको!
जब घसियारिनें मैदान में घास काटने के लिए पहुंचतीं तो हम समझ जाते कि पू्जा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूरे शनिवार-इतवार हम बहाने बना-बनाके मैदान में उनका घास काटना देखने के लिए पहुंच जाया करते। उस कटे हुए घास की खुशबू अबतक नहीं भूली हूं मैं, बारिश के बाद का गीलापन लिए हुए घास की वो खुशबू। तो घास कट जाती, मोहल्ले के चाचा-भैया लोग चंदे उठा लिया करते और उसी मैदान में बांस की बल्लियां गिरने लगतीं। सब उत्सुक होते कि इस साल मां दुर्गा सपरिवार किस रूप में उतरेंगी हमारे मोहल्ले में। हर साल नया रूप, हर साल पंडाल का नया रंग। नए कपड़े सिल जाते, चप्पलें बदल दी जातीं, चूड़ियों के नए डिब्बे निकल आते, माथे की बिंदियों पर पूर्णमासी का चांद उतर आता।
पूरे शहर में जगह-जगह पंडाल बन रहे होते। हम षष्ठी का इंतज़ार करते और मां की आंखें खुलते हीं पूरा शहर जैसे जश्न में डूब जाता। एक हरसिंगार का पेड़ था हमारे घर के पास ऑरोविन्दो आश्रम में। वहां फूल चुनने के लिए मार पड़ने लगती। सुबह चार बजे से ही लोग अपने-अपने हाथों में थैलियां लिए गली-गली फूल चुना करते। हरसिंगार के उन फूलों का पुष्पांजलि में बड़ा महत्व था। शायद अब भी होता होगा। खैर, हरसिंगार के अलावा चंपा, चमेली, जवा कुसुम के फूलों से पूजा की थालियां सज जाया करतीं। हमारे घर के आंगन में चांदनी का एक बड़ा-सा पेड़ था। हम भी फूल चुन-चुनकर चांदनी और जवाकुसुम की एक सुन्दर सी माला बनाया करते।
ढाक के बजते ही पूरा मोहल्ला जान जाता कि सुबह की आरती का वक्त हो गया है। गहरे, चटक रंगों की पाढ़ वाली साड़ियों में लिपटीं मोहल्ले की चाचियां, भाभियां लाल बिंदी लगाए, खुले घुंघराले बालों से पानी टपकाती हुई जब पूजा की थालियां लिए पंडाल में पहुंचतीं तो लगता साक्षात दुर्गा ऐसे ही कई रूपों में होती होगी शायद। धूप और अगरबत्ती की खुशबू हमारे घर के आंगन तक पहुंचती थी। मां के भोग के लिए जो खिचड़ी बनती उसका स्वाद छप्पन भोग से बेहतर होता। आज तक वैसी सोंधी खिचड़ी मैंने नहीं खाई। लकड़ियों के चूल्हे और मिट्टी की हांडी का स्वाद मिला होता था उसमें।
शाम ढलते ही फिर एक बार आरती होती। मेरी दोस्त सुवर्णा मुखर्जी के चाचा (नाम याद नहीं आ रहा अभी) धुनुची नाच करते। हाथ में आग लिए मुंह से भी धुंआ निकालते धूप का दिया पकड़े हुए उनके नाच को देखने के लिए अपना मोहल्ला क्या, आस-पास के इलाकों से भी लोग आया करते। ढाकवाला तो बर्दमान (पं. बंगाल) से आता था शायद।
अंधेरा होते ही पूरी सड़क लाइटों से जगमगा जाती। ऐसा लगता जैसे असंख्य तारे हमारी खुशी में शामिल होने की इच्छा से हमारे बीच ही उतर आए हैं। रात के खाने के बाद हम भी शहर के पंडालों के दर्शन के लिए निकलते। उन पंडालों की सज्जा पर तो एक पूरा थीसिस लिखा जा सकता है। किसी साल व्हाइट हाउस थीम होता, कहीं विक्टोरिया मेमोरियल, कहीं लोटस टेम्पल की थीम होती तो कहीं पूरा का पूरा पंडाल भूसे से बना दिया जाता। पूरी रात अपने दादाजी और घर के बाकी सदस्यों के साथ हम गली-कूचों के पंडाल देखते, दुर्गाबाड़ी में मां के दर्शन करते और रात के तीन बजे कहीं फुचके खाते, कहीं चाट पकौड़ियां। हमारे लिए मेलों से खिलौने भी खरीदे जाते, कभी किचन सेट, कभी डॉक्टर सेट, कभी नाचनेवाला बंदर, कभी घर्र-घर्र चलती गाड़ी।
नवमी के दिन हम रातू जाते, महल में रातू के राजा का मेला देखना। क्या कहूं कि उस बीस किलोमीटर के सफर का, शहर से दूर एक पुराने महल में जाने का हम पूरे साल कितनी बेसब्री से इंतज़ार करते। रातू की पूजा टुकड़ों-टुकड़ों में याद है। ये याद है कि वहां सौ से ज़्यादा बकरों की बलि चढ़ाई जाती, महल के बगीचे में एक बड़ा-सा मेला लगता और रातू के राजा की एक छवि पाने के लिए घंटों लोग इंतज़ार करते।
विजयदशमी की तो बात ही निराली थी। किसी साल हम मोराबादी मैदान में रावण दहन देखने जाते तो किसी साल धुर्वा चले जाते। एक एम्बैस्डर में पूरा मोहल्ला समा जाता और हम दो बजे से ही मैदान के किसी वान्टेज प्वाइंट पर अपनी गाड़ी लगा देते जहां से दहन का पूरा नज़ारा साफ दिखाई देता। दहन तो अंधेरा होने के बाद होता लेकिन वो तीन-चार घंटे आस-पास के लोगों से गप-शप में मूंगफली तोड़ते, चाट खाते, गुब्बारे फुलाते गुज़रता। हम बच्चों को गाड़ी के ऊपर बिठा दिया जाता। जो थोड़े छोटे होते, उनको बड़ों के कंधों पर जगह दे दी जाती। और हम खुश हो-होकर, तालियां बजा-बजाकर असत्य पर सत्य की, पाप पर पुण्य की विजय देखते। घर लौटकर आते तो हाथ में तीर-धनुष, डुगडुगी, गुब्बारे जैसी कई चीज़ें होतीं। विजयदशमी की कढ़ी-पकौड़ों का भी स्वाद नहीं भूली। वैसी कढ़ी तो कोई नहीं बना पाता अब।
विसर्जन के वक्त शहर में एक अलग-सा नज़ारा होता। मां की विदाई करते हुए सब क्यों भावुक हो जाते थे, क्यों रोते थे, अब समझ में आता है। उन चार-पांच दिनों में तो हम किसी और दुनिया में होते थे, कई रिश्ते बनाते थे, एक परिवार-सा रहते थे।
ये जश्न, ये उत्सव का माहौल तुम्हें सौंप नहीं पाई हूं, इसका मलाल हमेशा रहता है। लेकिन वायदा करती हूं, कोलकाता, रांची, जमशेदपुर, पूर्णियां - सब जगह की दुर्गा पूजा से तुम्हारी यादों को भी भर दूंगी। तबतक, मां दुर्गा तुम्हें खुश रखें, तुमपर अपनी कृपा-दृष्टि बनाए रखें।
तुम्हारी मां।

शनिवार, 16 अक्टूबर 2010
ज़माने-ज़माने की बात
यही तो बच्चों का असली घर है
मां कहती हैं।
खुल जाते हैं चरमराते हुए दरवाज़े,
सीलन-भरे कमरों से
निकलते हैं गुज़रे ज़माने के पन्ने।
छत से लटकता कोई झाड़फानूस नहीं
लेकिन कोने में कांच के टूटे टुकड़े हैं।
सालों की धूल है कढ़ाई वाली चादर पर,
कुर्सी है कि खिसकाओ तो रो देती है।
दीवारों की नक्काशी पर जमी है काई,
एक पीपल कमरे में घुसपैठिया है।
इस आंगन में कभी बच्चे खिलखिलाते थे,
सूखे हुए आम की टहनी हमसे कहती है।
वो कोने में देखो, रसोई है जहां
सौ-सौ जनों के पेट की तपिश का थी इलाज।
मिट्टी के चूल्हे आग को तरसते हैं अब तो,
छत ढह गई है, फर्श भी तो धंस गई है।
खाली पड़ी हैं दूध की भी हांडियां,
कांसे-पीतल के बर्तनों की अब कौन सुने।
ठूंठ-से रह गए हैं पेड़ बगीचों के अब,
ना आम मीठे रह गए हैं और ना ही बोलियां।
ये पेड़ देखो, हरसिंगार-सा लगता है।
फूल खिलते थे, ये भी तो लहकता होगा।
यहां पीछे हुआ करती थी एक गौशाला,
दूध-दही से तो भंडार भरा रहता था।
शुद्ध घी में बना करते थे लड्डू बेटा,
पूरा गांव उस खुशबू से महकता होगा।
इन खेतों में लहलहाती थीं फ़सलें,
ज़मीन कहते हैं, हीरे उगाया करती थी।
इस पोखर से आती थीं सोने-सी मछलियां,
छठ में पूरा कुनबा यहां जमता था।
पोखर में नहीं है एक बूंद पानी,
आंखों के आंसू भी तो अब
बात-बात पर छलकते नहीं हैं।
इस दरवाज़े पर सजते थे घोड़े-हाथी,
हर रोज़ जैसे लगती थी एक बारात।
दुआर पर खड़ी बाबा की फीटन
टुकड़ों-टुकड़ों में खड़ी अब कबाड़ लगती है।
घर खंडहर लगता है, क्या कहूं तुमसे
ये पुश्तैनी जायदाद उजाड़ लगती है।
मैं अपने दिल की भी कैसे कहूं आपसे मां,
बच्चों को मैंने सौंपी है कैसी थाती।
एक दौड़ता-भागता शहर सौंपा है,
और बोझ डाला है अपेक्षाओं का कंधों पर।
आप माज़ी को लिए ढोती हैं, देखिए ना मां,
मैं भी तो कल को लिए फिरती हूं माथे पर।
ज़माने-ज़माने की बात है ये, क्या बोलूं,
हम दोनों की ही तो एक-सी दुखती रग है।

शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2010
देवी तेरे रूप अनेक!
सुबह-सुबह बजी है दरवाज़े की घंटी,
बिटिया के लिए आमंत्रण है।
आद्या में विद्यमान हैं अन्नपूर्णा,
ऐसा उन्होंने मुझे याद दिलाया है।
सज जाती है कन्याएं, बिछ जाते हैं आसन,
धुलते हैं पैर, लगा दी जाती है थालियां।
कुमकुम, रोली, अक्षत, फूलों से
पूजीं जाती हैं नौ कन्याएं बार-बार,
साक्षात देवी का आशीर्वाद लिया है उन्होंने।
कल ही देखा था, चीख-चीखकर
कामवाली की बेटी को देते धमकियां,
पकड़ी थी चोटी, खिंचा था थप्पड़,
सूखे, सांवले गालों पर।
"पोते की साइकिल छूने का गुनाह क्यों किया?"
देवी, तू कितने रूपों में विराजमान है!

मेरी मां जैसा मुझमें कुछ
बच्चों ने खेलते-खेलते अपनी उंगलियां
मेरी हथेलियों में फंसाई हैं।
तभी मेरे ज़ेहन में
एक बात कौंध आई है।
कैसे गुज़रे ये साल,
क्यों हो इसका मलाल।
जब बिटिया मेरी आंखों में झांक
बड़े प्यार से मुस्कुराई है।
कभी बांहों को मैंने
झूला बनाया है।
कभी दोनों को कंधों पर बिठाया है।
कभी मीठी-सी थपकी से
तेरे लिए नींदिया बुलाई है।
कभी खाने को मनुहार किया,
और शिद्दत से प्यार किया।
कभी टॉफियों की लालच में
मैंने तुम्हें कड़वी दवा पिलाई है।
तुम बुढ़ापे की उम्मीद भी,
कुछ कर गुज़रने की ज़िद भी।
तुम्हारे लिए कई बार मैंने
अपनों से की लड़ाई है।
मां की तरह मंदिर में जुड़ते हाथ,
व्रतों, त्यौहारों में तुम्हारी बात।
मेरी नसीहतों, हरकतों में भी तो
मेरी मां ही उतर आई है।
जैसे मां के घोंसलों से उड़े हम,
और एक नई दुनिया से जुड़े हम,
वैसे ही खाली होंगे हमारे भी घोंसले,
ये सोचकर जाने क्यों मेरी आंखें भर आईं हैं।

कविता,
Motherhood
सदस्यता लें
संदेश (Atom)